
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार उपार्जन व्यवस्था में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा रोजाना सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को पनागर के ग्राम पुरैना में राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित 134 कट्टा धान जब्त किया। यह धान पुरैना स्थित साक्षी सेल्स नामक दुकान में बिना किसी लाइसेंस के खरीदा और संग्रहित किया गया था। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। जब्त धान का विक्रय रोककर उसे दुकान संचालक की सुपुर्दगी में रखा गया है।
