मास्को, 12 नवंबर (वार्ता) रूस के चेचन्या में अंतिम संस्कार के दौरान लकड़ी का ढाँचा ढहने से 43 लोग घायल हो गये।
क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि यह हादसा एक निजी घर के बेसमेंट के ऊपर स्थापित एक अस्थायी लकड़ी के ढाँचे के ढहने से हुआ। घायलों में से दो अभी भी गहन चिकित्सा कक्ष में हैं, जबकि अन्य अपने घरों में चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
