शालाओं के औचक निरीक्षण को लेकर DEO ने जारी किया पत्र

सतना. शिक्षण सत्र आरंभ होने पर शालाओं के आकस्मिक निरीक्षण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सोमवार को पत्र जारी कर दिया गया.

जिले के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सभी शासकीय उमा विद्यालयों के प्राचार्य और सभी बीआरसीसी जनपद शिक्षा केंद्र को संबोधित पत्र में डीईओ द्वारा टीएल बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का हवाला दिया गया है. जिसके अनुसार शिक्षण सत्र आरंभ होने पर आकस्मिक निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चत किया जाएगा कि शाला का संचालन निर्धारित समय पर हो रहा है अथवा नहीं. विद्यालय में पदस्थ शिक्षक और कर्मचारी पूरे समय उपस्थित रहकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं या नहीं. इसी कड़ी में पत्र के जरिए यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि शाला परिसर और कक्षों में साफ-सफाई और बैठक व्यवस्था यदि अव्यवस्थित पाई जाती है तो इस दशा में शाला प्रमुख को उत्तरदायी माना जाएगा. यदि कोई शिक्षक अवकाश में हो तो उसकी विधिवत प्रविष्टि कर्मचारी पंजी में दर्ज होनी चाहिए. साथ ही आवेदन पत्र सक्षम स्तर से स्वीकृत होना चाहिए. विलंब अथवा बिना सूचना अनपुस्थिति की दशा में इस आशय की प्रविष्टि पंजी में उसी दिन दर्ज की जाए और इसकी सूचना वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित की जाए. इसके साथ ही पत्र के जरिए यह जानकारी भी साझा की गई है कि निरीक्षण के दौरान पाठ्योत्तर गतिविधियों की निगरानी भी की जा सकती है.

Next Post

बायपास, रिंग और एबी रोड पर ड्रिंक एंड ड्राइव,100 से अधिक वाहन चालक पकड़े गए

Tue Jun 24 , 2025
इंदौर. शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने रात सख्त चेकिंग अभियान चलाया. बायपास, रिंग रोड और एबी रोड जैसे संवेदनशील मार्गों पर विशेष फोकस करते हुए पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा. सभी के खिलाफ कोर्ट चालान […]

You May Like