सीतारमण रविवार को पेश करेंगी आम बजट

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार एक फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी।

साल 2017 से बजट एक फरवरी को ही पेश किया जाता है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में केंद्रीय बजट पहली बार रविवार को पेश किया जायेगा। साथ ही निर्मला सीतारमण लगातार नौ बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जायेंगी जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है।

इससे पहले सुबह 10.15 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी जिसमें आम बजट को मंजूरी प्रदान की जायेगी। इसके बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बजट पेश किये जाने की जानकारी देंगी। बजट 11 बजे लोकसभा में पेश किया जायेगा। लोकसभा में पूरा बजट भाषण पढ़ने के कुछ देर बाद बजट को राज्यसभा के पटल पर रखा जायेगा।

परोक्ष करों की दरों में फेरबदल का अधिकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद को दिये जाने के बाद से बजट का मुख्य आकर्षण नयी योजनाएं, परियोजनाएं और आयकर को लेकर की गयी घोषणाएं रह गयी हैं।

संसद का मौजूदा बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ है। इसका पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा। उसके बाद नौ मार्च से दूसरे चरण की बैठक शुरू होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार बजट सत्र दो अप्रैल को समाप्त होगा।

 

 

Next Post

वलनी में 13 दिन से लापता युवती की प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने ही की थी हत्या

Sat Jan 31 , 2026
मुलताई। थाना क्षेत्र में मासोद चौकी के ग्राम वलनी में बीते 30 जनवरी को मिले एक युवती के कंकाल मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा करआरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। हत्या प्रेम प्रसंग और युवती द्वारा विवाह के लिए दबाव बनाए […]

You May Like