
सीधी। सेमरिया थाना के पुलिस चौकी बम्हनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशमहर में आज 13 जून को दोपहर लगभग एक बजे सडक़ दुर्घटना में महिला एवं बाइक चालक घायल हो गए। हादसे के बाद दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुशमहर की मदबा टोला निवासी गुजरतुआ बाई बैगा 65 वर्ष अपने घर से उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने जा रही थीं। तभी कुशमहर चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गुजरतुआ बैगा के साथ ही बाइक चालक संजू सिंह पिता लखपति सिंह निवासी कुशमहर भी घायल हो गया। बाइक क्र. एमपी 17 एमजे 3457 का चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
