
रतलाम। रेल में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इससे ट्रेन में हड़कंप की स्थिति बन गई। महिला यात्री गाड़ी संख्या 20941 (बांद्रा गाज़ीपुर सिटी एक्सप्रेस) ट्रेन में सवार उत्तर प्रदेश तक की यात्रा कर रही थी।
गुजरात के वासी से यात्रा के लिए बांद्रा गाज़ीपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति गंभीर होने पर ट्रेन में बैठे यात्रियों द्वारा शोर मचाया गया कि महिला को लेबर पैन हो रहा है तुरंत ऑन ड्यूटी महिला हेड कांस्टेबल पहुंची और यात्रियों के साथ मिलकर डिलीवरी करवाई। ट्रेन के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया और किरण ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। प्रसव को देखते हुए ट्रेन करीब 31 मिनट से अधिक समय तक रतलाम स्टेशन पर रुकी रही। इस दौरान यात्रियों और रेल स्टाफ के बीच भी राहत का माहौल देखने को मिला।
महिला के पति ने बताया कि वह वापी से मजदूरी कर गाजीपुर लौट रहे थे, तभी ट्रेन रतलाम स्टेशन पर पहुंची तो अचानक से उनकी पत्नी को लेबर पेन शुरू हुआ जिसकी सूचना महिला कांस्टेबल को दी गई और उनकी ही सूझबूझ से डिलीवरी कराई गई है। जानकारी के अनुसार मां और नवजात बच्ची को रतलाम के एमसीएच में भर्ती कराया गया हैं। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार उक्त महिला को बालिका का जन्म होना पाया, इस दौरान स्वयं उपनिरीक्षक श्रद्धा ठाकुर ने मय स्टाफ द्वारा स्टेशन पर उचित बंदोबस्त बनाए रखा। इस दौरान गाड़ी समय कुल 31 मिनट खड़ी होकर गंतव्य के लिए खैरियत से रवाना हुई। जिसमें जब गाड़ी चलने लगी थी तब अन्य यात्रियों द्वारा एसीपी भी की गई।
ट्रेन के रतलाम पहुंचते ही बिगड़ने लगी तबीयत
उत्तर प्रदेश के ताड़ीघाट गाजीपुर निवासी गर्भवती किरण अपने पति दीपुरम के साथ वापी से गाजीपुर जा रही थी। यात्रा के दौरान रतलाम के पास पहुंचते ही किरण की तबीयत बिगड़ने लगी। पति और यात्रियों ने शोर मचाया कि महिला को लेबर पेन हो रहा है तुरंत ऑन ड्यूटी महिला हेड कांस्टेबल शिवानी इंजन के पास वाले जरनल डिब्बे में गई, और जिसके बाद अन्य महिला यात्रियों के साथ मिलकर प्रसव कराया गया ।
