बुधनी। दशहरा मैदान में आयोजित अश्मिता लीग रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग की 7, जूनियर वर्ग की 6 और सीनियर वर्ग की 6 टीमों ने भाग लिया.
प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग में बुधनी ने प्रथम स्थान हासिल किया. जबकि ओपीएस की टीम दूसरे और विंध्यवासिनी की टीम तीसरे स्थान पर रही. जूनियर वर्ग में बुधनी स्टार ने खिताब अपने नाम किया. बीवीएम की टीम उपविजेता तथा सीहोर रग्बी की टीम तीसरे स्थान पर रही. वहीं सीनियर वर्ग में सीहोर रग्बी प्रथम, होम साइंस-1 द्वितीय और होम साइंस-2 तृतीय स्थान पर रही. कार्यक्रम में अर्जुन मालवीय, सत्येंद्र सिंह, नील कमल सरकार, टीआई श्री जाट, अब्राहार शेख, संदीप जाधव, पंकज जैन, सतीश गुप्ता सहित खेल शिक्षक विशाल यादव, विकास राजपूत आदि मौजूद थे.
