नशे में हंगामा करने वाला ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सस्पेंड 

नीमच। शहर के फव्वारा चौक पर दो दिन पहले शराब के नशे में हंगामा करने वाले सिपाही दौलतराम को सस्पेंड कर दिया है। सिपाही ने सरेराह होटल वालों, लॉज के कर्मचारियों और ऑटो वालों के साथ बदतमीजी की थी। हंगामे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने सिपाही की हरकतों का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर पोस्ट होने लगा। वीडियो में साफ दिख रहा था कि वर्दी की मर्यादा भूलकर सिपाही नशे में लोगों के साथ कैसा बर्ताव कर रहा था।

ट्रैफिक टीआई सोनू बडग़ुर्जर ने बताया कि सिपाही की ड्यूटी दोपहर 12 बजे खत्म हो गई थी, लेकिन वह डेढ़ बजे शराब के नशे में लोगों से झगड़ा करता पाया गया।

एसपी बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

एसपी अंकित जायसवाल ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्दी पहनने का मतलब यह नहीं है कि कोई भी गलत व्यवहार या अनुशासन तोडऩे के लिए आजाद है। ड्यूटी के समय हो या उसके बाद, हर पुलिसकर्मी को जनता के साथ अच्छा बर्ताव करना ही होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों के साथ बदतमीजी करने वालों के खिलाफ बिना किसी पक्षपात के कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

पुलिसकर्मियों के लिए अब हर रविवार होगा ध्यान शिविर   

Sun Dec 21 , 2025
नीमच। जिले में विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन में ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के समस्त थानों में सामूहिक रूप से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को मानसिक शांति और बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए ध्यान से […]

You May Like

मनोरंजन