
ग्वालियर। ग्वालियर हाई कोर्ट में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर मचे विवाद के बीच अब कांग्रेस प्रदेश व्यापी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। एमपी कांग्रेस 23 से 25 जून तक प्रदेश भर में इस मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाएगी।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर हाई कोर्ट में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर मचे विवाद के बीच अब कांग्रेस प्रदेश व्यापी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। एमपी कांग्रेस 23 से 25 जून तक प्रदेश भर में इस मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाएगी।
कांग्रेस ने कहा, ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की मूर्ति नहीं लगने दी जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी 23 जून से 25 जून तक तीन दिनों का एक वैचारिक जनजागरण आंदोलन करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गों को यह बताएगी कि बाबा साहब ने जो संविधान बनाया उसमें सभी को अधिकार दिए गए हैं।
*23 से शुरू होगा चरण वर्धा आंदोलन*
23 जून : कांग्रेस के सभी नेता कार्यकर्ता घर-घर जाकर संविधान की चर्चा करेंगे।
24 जून : किसी भी एक मोहल्ले, बस्ती में वंचित वर्ग के लोगों के साथ सामूहिक भोजन करेंगे। और संविधान की चर्चा करेंगे।
25 जून : विधायक, जिलाध्यक्ष और सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा ग्वालियर में सामूहिक उपवास किया जाएगा।
