8वें वेतन आयोग का गठन: सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई बनीं अध्यक्ष; सैलरी बढ़ोतरी पर करेंगी अहम सिफारिशें

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2025: करोड़ों सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर में, केंद्र सरकार ने मंगलवार को 8वें वेतन आयोग के गठन का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है। यह आयोग लाखों कर्मचारियों की आमदनी और भत्तों की अहम सिफारिशें देगा। कैबिनेट द्वारा गठित इस आयोग में तीन अनुभवी व्यक्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि आईआईएम बैंगलोर के प्रोफेसर पुलक घोष और मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के सचिव पंकज जैन को सदस्य नियुक्त किया गया है।

आठवें वेतन आयोग की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई का जन्म 30 अक्टूबर 1949 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की और 1996 में बॉम्बे हाई कोर्ट में जज बनीं। इसके बाद उन्होंने 2011 से 2014 तक सुप्रीम कोर्ट की जज के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। रिटायरमेंट के बाद भी, वह कई बड़े पदों पर रही हैं, जिनमें अपीलेट ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिसिटी की चेयरपर्सन, लोकपाल चुनने वाली सर्च कमिटी की चेयरपर्सन और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की पहली महिला चेयरपर्सन शामिल हैं।

रंजना प्रकाश देसाई अपने शानदार करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभाल चुकी हैं। उन्होंने परिसीमन आयोग का भी नेतृत्व किया है। इसके अलावा, गुजरात सरकार ने उन्हें समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए सिफारिशें देने वाली समिति का अध्यक्ष बनाया था। 2022 में उन्होंने उत्तराखंड यूसीसी कमेटी की भी हेड के रूप में काम किया, जिन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट बनाया था, जो 2024 में कानून बन गया। उनका व्यापक अनुभव अब 8वें वेतन आयोग की अध्यक्षता में काम आएगा।

Next Post

नागपुर के 3 सहकारी बैंकों में ₹1500 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर; 22 हजार खाते रडार पर, आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

Wed Oct 29 , 2025
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2025: आयकर विभाग की इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन (आईएंडसीआई) विंग ने एक बड़ी कार्रवाई में 3 सहकारी बैंकों में लगभग ₹1,500 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेने-देन को उजागर किया है। यह बड़ा फर्जीवाड़ा 22,550 से अधिक खातों के जरिए किया गया है। इन तीन बैंकों में से […]

You May Like