सिवनी: हवाला लूट कांड मामले में META से पूजा पांडेय के व्हाट्सएप का डेटा मांगा है. लूट के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों से पूछताछ में SIT को जानकारी मिली थी कि CSP पूजा पांडे वारदात के दौरान रातभर किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थीं और दूसरी तरफ मौजूद शख्स को ‘सर’ कहकर संबोधित कर रही थींl
CSP पूजा पांडेय की लोकेशन भी वारदात स्थल पर थी.(Photo:ITG)सिवनी के बहुचर्चित हवाला लूट कांड की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) अब इस मामले में ‘रहस्यमय सर’ की पहचान उजागर करने के लिए डिजिटल जासूसी का सहारा ले रही है.
लूट के आरोपी पुलिसकर्मियों से पूछताछ में सामने आया था कि CSP पूजा पांडे वारदात की रात एक व्यक्ति से व्हाट्सएप कॉल पर लंबी बात कर रही थीं और उसे ‘सर’ कहकर संबोधित कर रही थीं टेलीकॉम कंपनी से पूजा पांडेय के नंबर की CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) मांगी गई, लेकिन उसमें किसी लंबी कॉल की जानकारी नहीं मिली. इससे SIT को शक हुआ कि कॉल व्हाट्सएप (VoIP) पर की गई थी.गुत्थी सुलझाने के लिए, SIT ने अब मेटा (Meta) से पूजा पांडे के व्हाट्सएप कॉल का डेटा मांगा है. यह डेटा कैलिफ़ोर्निया (अमेरिका) से आने की उम्मीद है.
