कुरनूल बस दुर्घटना के मृतकों का पोस्टमार्टम घटना स्थल पर ही होगा

कुरनूल, 24 अक्टूबर (वार्ता) आंध्र प्रदेश में कुरनूल रेंज के उप महानिरीक्षक कोया प्रवीण ने शुक्रवार को कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के जले हुए शवों का पोस्टमॉर्टम दुर्घटनास्थल पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम करेगी।

श्री प्रवीण ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर एक तंबू लगाया गया है जहाँ फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम जले हुए शवों की जाँच करेगी। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत पटेल ने कहा कि शवों से नमूने एकत्र किए जाएँगे और उनकी पहचान के वास्ते डीएनए परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक आज सुबह 11 यात्रियों को जीजीएच में भर्ती कराया गया था, जिनमें से छह को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और पाँच का इलाज चल रहा है। इन लोगों के अंग टूटे हुए हैं और सिर में चोटें आई हैं।

इस बीच परिवहन मंत्री रामप्रसाद रेड्डी ने जीजीएच में घायलों से मुलाकात की।

 

Next Post

युवक की मौत से मचा हड़कंप

Fri Oct 24 , 2025
सिवनी: बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव निवारी में शुक्रवार की सुबह युवक की मौत को लेकर सनसनी फैल गई है।ग्रामवासियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके स्थल पर अरी थाना से पुलिस पहुंच गई है। युवक अनिल मर्सकोले की हत्या की गई है या उसमें आत्महत्या की गई की […]

You May Like