पैसों के विवाद में ढाबे पर युवक पर चाकू से किया हमला

इंदौर: गांधीनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक ढाबे पर पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी अनिल यादव ने बतायाकि घटना मनमोहन चोपाटी ढाबा, पालाखेड़ी रोड की है. 27 वर्षीय फरियादी दीपक उर्फ भीम चौहान निवासी कुशवाह नगर ने पुलिस को बताया कि उसने पैसों के लेनदेन को लेकर दीपक साहू को ढाबे पर बातचीत के लिए बुलाया था.

दीपक साहू अपने साथ छोटू दीक्षित और सोनू गामोड़ को लेकर पहुंचा. बातचीत के दौरान अचानक छोटू दीक्षित ने थप्पड़ मारा और गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद सोनू गामोड़ भी मारपीट में शामिल हो गया. इसी दौरान दीपक साहू ने चाकू निकालकर फरियादी के दाहिने कुल्हे और बाईं जांघ पर चार से पांच वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया. जाते-जाते तीनों आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. मारपीट के दौरान फरियादी की सोने की चेन भी कहीं गिर गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Next Post

रोजगार मूलक शिक्षा से ही विकास को गति मिलेगी: कमिश्नर

Fri Feb 13 , 2026
रीवा: कमिश्नर बीएस जामोद द्वारा शिक्षा को रोजगार से जोडऩे के लिए अनूठी पहल की गयी है. इसके लिए कमिश्नर कार्यालय सभागार में संभाग के शिक्षा तकनीकी शिक्षा तथा उच्च शिक्षा के अधिकारियों में संभाग के प्रमुख उद्योगपत्तियों के साथ संवाद किया. बैठक में कमिश्नर ने कहा कि शिक्षा विकास […]

You May Like