मानव उत्थान सेवा समिति का आध्यात्मिक सत्संग समारोह कल से, इंटक मैदान में होगा समारोह

ग्वालियर। नव वर्ष और संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा हजीरा स्थित इंटक मैदान में दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग समारोह का आयोजन 16 और 17 जनवरी को किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए पं. राम बाबू कटारे ने बताया कि समारोह के मुख्य प्रवचनकर्ता सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज के शिष्य महात्मा श्री हरि संतोषानंद हरिद्वार से पधारेंगे। विभिन्न तीर्थ धाम से महात्मा श्री राम धनियानन्द, महात्मा वर्धमानानन्द, साध्वी रेणुका बाई, साध्वी चम्बा बाई और स्थानीय आश्रम प्रभारी साध्वी हरीशा बाई सत्संग समारोह में प्रवचन करेंगी। प्रवचन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होंगे।आयोजन की सफलता के लिए श्री हंस विभू आश्रम पर कार्यकर्ताओं की बैठक साध्वी हरीशा बाई के मार्गदर्शन में हुई। समिति की ओर से विभिन्न दायित्वों को बांटा गया। बाहर से पधारने वाले संत तानसेन मार्ग स्थित श्री हंस विभू आश्रम में 18 जनवरी तक निवास करेंगे। समिति की ओर से राजेश बंसल, दयाल जोशी, रमेश भाई, गौरव गुप्ता, मुरारी लाल राजपूत, रमेश गुप्ता, संदीप शर्मा, अंकित पटवा, गोपाल भाई, जयंत सर्वटे, ओ पी राय, रघुवर दत्त नैलवाल, अग्रवाल आदि ने भक्तों से सहभागिता का अनुरोध किया है।

Next Post

कोल्डड्रिंक्स गोदामों में छापेमारी, बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कोल्डड्रिंक्स जब्त

Wed Jan 14 , 2026
परासिया। बुधवार को नगर में कोल्डड्रिंक स्टॉकिस्टों के गोदामों पर छापामार कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक्स एवं पानी पाउच जब्त किए। बुधवार शाम नायब तहसीलदार राम सूर्यवंशी अपनी टीम के साथ नगर के विभिन्न कोल्डड्रिंक स्टॉकिस्टों के गोदामों में पहुंचे, जहां स्टॉक की […]

You May Like