दक्षिण कोरिया में आधुनिक इतिहास का सबसे गर्म दिन, पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

सोल, 02 अगस्त (वार्ता) दक्षिण कोरिया में रविवार को आधुनिक इतिहास का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन (केएमए) के अनुसार, 1904 में आधुनिक मौसम रिकॉर्ड शुरू होने के बाद यह देश का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, दोपहर बाद साेलसे लगभग 310 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित यांगसान शहर में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यांगसान में लगातार पांच दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह 43 डिग्री सेल्सियस का स्तर भी पार कर सकता है।

साेल से लगभग 240 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित ग्योंगजू शहर में भी तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वर्ष पहली बार वहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने आपदा प्रतिक्रिया मुख्यालय के तहत स्तर-दो की आपात व्यवस्था लागू कर दी है, ताकि विभिन्न सरकारी एजेंसियां समन्वित रूप से स्थिति से निपट सकें। प्रधानमंत्री हान सियोंग-सुक ने सभी मंत्रालयों और प्रांतीय सरकारों को अत्यधिक गर्मी से सर्वाधिक प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, साथ ही बिजली और पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिये हैं।

.....

Next Post

यात्रा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे छह बंगलादेशी नागरिक हिरासत में

Sun Aug 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) दिल्ली में छह बंगलादेशी नागरिकों को भारत में तय अवधि से अधिक समय तक रहने और वीज़ा के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह कार्रवाई मध्य जिला पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन […]

You May Like