सेमरिया पुलिस की कार्यवाही 2 दिन पूर्व गुम बालिका को किया दस्तयाब

रीवा :पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ गुरकरन सिंह के द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के तारतम्य में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन व एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा अपह्रत बालिका को दस्तयाब कर सकुशल परिजनो को सुपुर्द किया गया

घटना का संक्षिप्त विवरण- फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर अपने नाबालिक लड़की के घर से बिना बताए कही चले जाने संबंधी रिपोर्ट थाना सेमरिया में लेख कराया था जिस पर थाना सेमरिया में अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था जिसमें कार्यवाही करते हुए अपह्रत बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया एवं अपहृत बालिका के कथन लेख किये जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।सराहनीय भूमिका-उप निरीक्षक सुशीला साकेत,उप निरीक्षक लंकेश वर्मा , प्र आर आशीष विश्वकर्मा, महिला आरक्षक निशा सिंह

Next Post

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वीबी-जी राम जी अधिनियम के तहत शिकायत निवारण नियम, 2026 किए अधिसूचित

Mon Nov 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 नवंबर (वार्ता) केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी अधिनियम के तहत वीबी-जी राम जी शिकायत निवारण नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं जिनके माध्यम से योजना के क्रियान्वयन से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए एक सुव्यवस्थित, बहुस्तरीय और […]

You May Like