चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

इंदौर: चंदन नगर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सर्विस रोड इलाके से एक युवक को खटकेदार चाकू बरामद किया. थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि उपनिरीक्षक सेवना सिंह की टीम को रात करीब 10:20 बजे सर्विस रोड के किनारे एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला.

उसे रोका और तलाशी ली, इस दौरान उसकी पेंट की बायीं जेब से एक खटकेदार चाकू बरामद हुआ. पूछताछ में उसने अपना नाम चेतन उर्फ प्रिंस बरेलिया पिता ओमप्रकाश बरेलिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी जबरन कॉलोनी मरीमाता का बगीचा, थाना रावजी बाजार बताया. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

Next Post

सूने मकान को बनाया निशाना, 50 हजार का सामान चोरी

Mon Feb 2 , 2026
इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र के अनुराग नगर इलाके में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने करीब 50 हजार रुपए का कीमती घरेलू सामान चोरी कर लिया. वारदात की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी सीबी सिंह […]

You May Like