सूने मकान को बनाया निशाना, 50 हजार का सामान चोरी

इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र के अनुराग नगर इलाके में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने करीब 50 हजार रुपए का कीमती घरेलू सामान चोरी कर लिया. वारदात की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि देर रात अनुराग नगर एलआईजी लिंक रोड स्थित एक मकान में चोरी की वारदात हुई. अज्ञात चोर मकान में घुसे और वहां लगी एलईडी टीवी, वूफर स्पीकर, बाथरूम की जैग्वार फिटिंग, नल तथा किचन की नल फिटिंग चोरी कर ले गए. घटना की शिकायत मकान मालिक तन्मय जैन पिता स्वर्गीय रमेशचंद्र जैन ने एमआईजी थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने प्रकरण कायम कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

देश के किसी भी क्षेत्र के लोग दूषित पानी पीने के लिए बाध्य नहीं: सरकार

Mon Feb 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 फरवरी (वार्ता) सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि देश के किसी भी इलाके में लोग दूषित पानी पीने के लिए बाध्य नहीं हैं। राज्य सभा में प्रश्न काल के दौरान जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा […]

You May Like