जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत फ्रूट जंक्शन मैंगी प्वाईंट के पास शराब पीने के लिए रुपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने दो दोस्तों पर चाकू से वार कर दिया और फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि करन गोहिया 20 वर्ष निवासी तिघरा खमरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 10 बजे अपने साथी साहिल यादव, तिलक पटेल, के साथ फ्रूट जंक्शन मैंगी प्वाईंट में मैगी खाने गये थे
जैसे ही मैगी प्वाइंट के पास मैदान में पहुॅुचा बाहर मैदान में न्यू शोभापुर निवासी अनुज शर्मा उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर पेट, जांघ, कमर नाक कंधे में चोटें पहुॅचा दी, आयुष सिंह बीच बचाव करने लगा तो अनुज शर्मा ने चाकू से हमलाकर दाहिने हाथ में चोट पहॅुचा दी।
