जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत पंचवटी भेडाघाट के सरस्वती घाट नर्मदा नदी में नारियल पकडऩे के दौरान डूबे युवक का शव चार दिन बाद उतराता मिला। पुलिस के मुताबिक शैलेन्द्र भूमिया 22 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास भेडाघाट पंचवटी ने सूचना दी थी कि मूर्ति घिसाई का काम करता है। 1 जनवरी को वह एवं उसका साथी सूरज भूमिया, गुरू भूमिया, अनिकेत भूमिया, सरस्वती घाट नर्मदा नदी में नहाने गये थे.
उसके चाचा बसंत भूमिया 41 वर्ष पंचवटी भेडाघाट के सरस्वती घाट नर्मदा नदी में नारियल पकडने का काम करते हैं जो नदी में नारियल पकड रहे थे, अचानक से नर्मदा नदी के तेज बहाव में बहकर डूब गये। जिनकी तलाश कराई जा रही थी लेकिन सुराग नहीं लग रहा था। सोमवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सरस्वती घाट के पानी में बंसत भूमिया का शव मिला। जिसे पुलिस ने बाहर निकलवाते हुये मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
