सड़क हादसों में चार मौतें, रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं

जबलपुर:आसपास के क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। बरेला में अज्ञात वाहन की टक्कर से फग्गनसिंह मरावी (23) ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

खितौला में आलोक पटैल (26) की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि पनागर में घायल केशलाल चौधरी (45) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। खमरिया के आमाखोह में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दो बाइकों को टक्कर मारी, जिससे रविन्द्र गौंड (32) की मौके पर मौत और दो लोग घायल हो गए। हादसों की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और रक्षाबंधन का पर्व शोक में बदल गया।

Next Post

संदिग्ध 169 हितग्राहियों का किया जायेगा सत्यापन

Sun Aug 10 , 2025
रीवा: खाद्य सुरक्षा योजना के हितग्राहियों के सत्यापन और ई केवाईसी अपडेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है. संदिग्ध 169 हितग्राहियों का सत्यापन 14 अगस्त तक होगा.जिले में एकल सदस्यीय परिवार जिनकी आयु 18 साल से कम है ऐसे 98 सदस्य तथा 100 वर्ष आयु के 71 हितग्राही सत्यापन […]

You May Like