संदिग्ध 169 हितग्राहियों का किया जायेगा सत्यापन

रीवा: खाद्य सुरक्षा योजना के हितग्राहियों के सत्यापन और ई केवाईसी अपडेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है. संदिग्ध 169 हितग्राहियों का सत्यापन 14 अगस्त तक होगा.जिले में एकल सदस्यीय परिवार जिनकी आयु 18 साल से कम है ऐसे 98 सदस्य तथा 100 वर्ष आयु के 71 हितग्राही सत्यापन के लिए शेष हैं. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी एसडीएम, सीएमओ तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इनका 14 अगस्त तक अनिवार्य रूप से सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं.

कलेक्टर ने कहा है कि हितग्राहियों की सूची एम राशन मित्र पोर्टल से प्राप्त करके संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, नगरीय निकाय के वार्ड प्रभारी तथा उचित मूल्य दुकानदार को उपलब्ध कराएं. इन व्यक्तियों का मौके पर जाकर सत्यापन करें. यदि हितग्राही पात्र है और निर्धारित पते पर उपलब्ध है तो उसका ई केवाईसी अपडेशन कराएं.

यदि हितग्राही की उम्र पोर्टल में त्रुटिपूर्ण दर्ज है तो उसे आधार सेंटर पर जाकर अपडेट कराएं. इसी तरह 100 साल से अधिक आयु के 71 हितग्राहियों का भी शत-प्रतिशत सत्यापन कराएं. सत्यापन के दौरान अपात्र पाए जाने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्यान्न पर्ची निरस्त करते हुए राशन मित्र पोर्टल से हितग्राही का नाम विलोपित करने की कार्यवाही करें.

Next Post

मेघा चक्रवर्ती ने स्टार प्लस के रक्षाबंधन स्पेशल में शामिल होने पर जताई खुशी

Sun Aug 10 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री मेघा चक्रवर्ती ने स्टार प्लस के रक्षाबंधन स्पेशल शो में शामिल होने पर खुशी जतायी है। इस बार स्टार प्लस ने रक्षाबंधन को अपने खास अंदाज़ में मनाया ‘स्टार परिवार बहन का ड्रामा, भाई का स्वैग’ के साथ। इस मजेदार और रंग-बिरंगे सेलिब्रेशन में ड्रामा, डांस और […]

You May Like