
शुजालपुर, शहर के कमल्या बाईपास मार्ग पर उस समय एक अनोखी और रोमांचक घटना देखने को मिली, जब शुजालपुर निवासी अर्जुन परमार अपनी बाइक से गुजर रहे थे. यात्रा के दौरान अचानक उनकी बाइक की पेट्रोल टंकी के पास से एक सांप फ न फैलाए हुए बाहर निकल आया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अर्जुन परमार जब अपनी बाइक पर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी के साइड वाले हिस्से से एक सांप निकलकर सामने आ गया और फ न फैलाकर बैठ गया. चलते वाहन में अचानक सांप दिखाई देने से अर्जुन का ध्यान भटक सकता था और बड़ा हादसा भी हो सकता था, लेकिन उन्होंने घबराहट में कोई गलत कदम उठाने के बजाय तुरंत बाइक की गति नियंत्रित की और सुरक्षित स्थान पर वाहन रोक लिया. बाइक रुकते ही सांप फु र्ती से सीट के नीचे वाले हिस्से में घुस गया. इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की सहायता से बाइक की सीट खोली और सांप को बाहर निकलने का रास्ता दिया. कुछ देर बाद सांप स्वयं बाहर निकल आया और सडक़ किनारे की ओर बढ़ते हुए झाडिय़ों में चला गया. घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और सभी ने अर्जुन परमार की सूझबूझ की सराहना की.
