
रायसेन।जिले सहित प्रदेश भर में सरकार के आदेश की तहसीलदारों को दो भागों में बांटा गया है।एक न्यायिक और दूसरी गैर न्यायिक ,इसके विरोध में सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने कलम बंद हड़ताल कर दी है। यहां तक कि उन्होंने अपनी गाड़ियां भी नायब नाजिर को सौंप दी। वही तहसीलदारों ने अपनी डिजिटल सिग्नेचर भी नाजिर को सौप दी है, जिससे राजस्व विभाग के सभी कार्य होंगे प्रभावित।
तहसीलदार भरत मांडले ने बताया कि प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करते नजर आएंगे तहसीलदार,नायब तहसीलदार रायसेनजिले में तहसीलदार और नायब तहसीलदार है। जिन्होंने अपने-अपने डिजिटल सिग्नेचर सहित गाड़ियां भी नायब नाजिर को सौंप दी और सभी कलमबंद हड़ताल पर है। उनका कहना है कि सरकार की नीति की तहसीलदारों को दो भागों में बांटना, यह नीति सरासर गलत है जिसके चलते सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। ,उनका मानना है कि जिले में होने वाले नामांतरण, बटवारा सीमांकन यह अन्य छोटी-मोटी गतिविधियां जो तहसीलदारों द्वारा संपन्न होती थी वह आज से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है ।
