पेरू को हराकर भारत खो-खो विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में

नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय पुरुष टीम ने बुधवार को पेरू पर 70-38 से जीत दर्ज कर खो खो विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

आज यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे खो खो टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए पेरु को हराया। भारतीय टीम ने पहले टर्न के शुरुआती चरणों में दबदबा बनाया, हालांकि पेरू ने दूसरे टर्न में थोड़े समय के लिए रक्षात्मक स्टैंड के साथ प्रदर्शन किया। भारत ने पहले राउंड को प्रभावशाली 36 अंकों के साथ समाप्त किया।

आदित्य पोटे, शिवा रेड्डी और सचिन भार्गो के शानदार प्रदर्शन के साथ दूसरे टर्न में गति बनाये रखी। भारत के दबाव का यह सिलसिला तीसरे टर्न तक जारी रहा और चौथे टर्न तक स्कोर 70 अंकों तक पहुंच गया।

32 अंकों की इस शानदार जीत के साथ भारत ने न केवल क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

आज के मैच में गेनर वर्गास को सर्वश्रेष्ठ अटैकर, रामजी कश्यप को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर तथा

अनिकेत पोटे को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।

Next Post

हरियाणा को पांच विकेट से हराकर कर्नाटक विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में

Thu Jan 16 , 2025
वड़ोदरा (वार्ता) अभिलाष शेट्टी (चार विकेट) की बेहरीन गेंदबाजी के बाद देवदत्त पड़िक्कल (86) और आर स्मरण (76) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कर्नाटक ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली हैं। हरियाणा के […]

You May Like