हिट एंड रन: कार ने रौंदा, युवक की मौत

जबलपुर। गोरा बाजार थाना बिलहरी में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक बरेला निवासी आशीष श्रीवास्तव पिता स्व. प्रभुदयाल श्रीवास्तव निवासी बरेला, एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। दोपहर में वह अपने काम के सिलसिले में ही बाइक से निकला था, वह जैसे ही बिलहरी में पहुंचा तभी एक अज्ञात काले रंग की कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक सहित सडक़ पर दूर जा गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक कार की रफ्तार बढ़ाकर मौके से भाग निकला। हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। गोरा बाजार पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार कार और उसके चालक की पहचान के लिए बिलहरी क्षेत्र और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो पता चला कि घटना के वक्त इलाके की बिजली सप्लाई बंद थी जिसके चलते अधिकांश सीसीटीव्ही कैमरे बंद पड़े थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही कार के नंबर का पता लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Post

छत लाइट चौक पर बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

Fri May 15 , 2026
जीरकपुर 15 मई (वार्ता) पंजाब के मोहाली के जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मनाली से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस और ट्रक की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके […]

You May Like