इंदौर। क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी गब्बर उर्फ राजकुमार लावरे को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 31 मई को स्कीम नंबर 134 स्थित फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास से देवास निवासी दो आरोपियों को पकड़ा गया था, जिनके कब्जे से 30.02 ग्राम एमडी ड्रग्स और दो मोबाइल बरामद हुए थे। पूछताछ में राजकुमार लावरे की भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब गिरफ्तारी के बाद आरोपी से ड्रग्स नेटवर्क, खरीदारों और अन्य सप्लायरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Next Post
मुड़वारा स्टेशन पर चेकिंग के दौरान हंगामा: टीसी पर यात्री से धक्का-मुक्की और अभद्रता का आरोप
Sun Sep 6 , 2026
कटनी। कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर टिकट चेकिंग के दौरान टीसी और एक यात्री के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे रेल प्रशासन की चेकिंग व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार पर […]

You May Like
-
12 months ago
विजयवर्गीय ने दिल्ली प्रवास पर अमित शाह से की मुलाकात
-
5 months ago
पटनायक ने वृंदावन नाव हादसे पर जताया शोक