बजट 2026: भाजपा महिला मोर्चा ने रंगोली बनाकर मनाया उत्सव, नारी शक्ति के प्रावधानों का किया स्वागत

​भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 का भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर बजट में महिलाओं के लिए किए गए दूरदर्शी प्रावधानों के प्रति खुशी जाहिर की।

​महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने बजट को ‘विकसित भारत’ का आधार बताते हुए कहा कि यह महिलाओं को ‘जॉब-सीकर’ से ‘जॉब-क्रिएटर’ बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने मोदी जी के ‘फार्म टू फॉरेन’ विजन की सराहना की। वहीं, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय ने इसे “नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति” के संकल्प की सिद्धि बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहीं, जिन्होंने बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास को दी गई प्राथमिकता हेतु केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

Next Post

लूट के लिए हत्या करने वाले को न्यायालय ने सुनाया आजीवन कारावास

Mon Feb 2 , 2026
उज्जैन। 8 साल पहले लूट के इरादे से खेत पर सोए वृद्ध की हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 20 हजार का अर्थ दंड भी लगाया गया है। मीडिया सेल प्रभारी कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि 2 जून 2017 को […]

You May Like