
राजगढ़। जिला मुख्यालय राजगढ़ में सोमवार की शाम को हुई एक घटना में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेक्टर ने सडक़ किनारे बस का इंतजार कर रहे ग्रामीण को जोर की टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति का प्राणांत हो गया.
जानकारी के अनुसार ग्राम रावतपुरा निवासी विक्रम सिंह पिता भंवरसिंह हाड़ा उम्र 62 वर्ष राजगढ़ बैंक से अपनी पेंशन लेकर पैदल चलते हुए शाम करीब 4.30 बजे नेवज नदी की छोटी पुलिया के यहां बस का इंतजार कर रहे थी तभी कालीपीठ तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेक्टर ने जोर की टक्कर मार दी. गंभीर घायल को 108 एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिला अस्पताल स्थित चौकी द्वारा मर्ग कायम कर लिया गया है. उक्त घटना से गांव में गहरा शोक छा गया.
