
उज्जैन। राजस्थान के निंबाहेड़ा निवासी लक्ष्यराज सिंह राठौड़ अपने साथी के साथ रिश्तेदारी में मिलने खाचरौद के ग्राम अर्जला पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। लक्ष्यराज ने कार रोककर जैसे ही बोनट खोला उसमें से आग की लपटे निकलने लगी। लक्ष्यराज और उसके साथी ने भागकर जान बचाई। लेकिन आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग का गोला बन गई। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही खाचरौद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि दोनों युवक समय रहते कार से बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लगातार लंबी दूरी तय करने और भीषण गर्मी के कारण कार की वायरिंग में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। कार में डीजल फुल टैंक होने से आग तेजी से फैली उसमें रखा सामान भी और कपड़े भी पूरी तरह से जल गये थे। खाचरौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
