अयोध्या बायपास: सीवेज मिला दूषित पानी सप्लाई, शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

भोपाल। अयोध्या बायपास क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस देवमाता अस्पताल के सामने ईडब्ल्यूएस आवासों पेयजल आपूर्ति और सीवेज की लाइनें क्षतिग्रस्त होकर आपस में मिल गई हैं, जिसके चलते मंगलवार का रहवासियों के घरों में बदबूदार और दूषित पानी आया. यही स्थिति विगत एक सप्ताह से बनी हुई है. गंभीर बीमारी होने की आशंका से दहशत में हैं, जिस तरह से इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान चली गई थी. रहवासियों का कहना है कि वे हर दिन जहर जैसा पानी पीने को मजबूर हैं. नियमित रूप से आ रहे गंदे पानी के कारण क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और त्वचा संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है. ईडब्ल्यूएस वर्ग के इन परिवारों के पास पानी के वैकल्पिक और महंगे साधन पर खर्च करने में समर्थ नहीं है जिससे वे पूरी तरह से नगर निगम की नल जल योजना पर ही निर्भर हैं. दूषित पेयजल की इस गंभीर समस्या को लेकर रहवासियों संजीत कुमार, अमित पवार, सरदार सिंह, पिंकी वर्मा, दुर्गा, बलीराम मालवीय और मनीष दाते ने 17 अगस्त 2026 को नगर निगम के जोन 16 में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अतिरिक्त, यह मामला सीएम हेल्पलाइन पर भी दर्ज है। बावजूद इसके, आज तक प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत की शुरुआत हुई है. रहवासियों का कहना है कि वे हर दिन जहर जैसा पानी पीने को मजबूर हैं. नियमित रूप से आ रहे गंदे पानी के कारण क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और त्वचा संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है.

ईडब्ल्यूएस वर्ग के इन परिवारों के पास पानी के वैकल्पिक और महंगे साधन पर खर्च करने में समर्थ नहीं है जिससे वे पूरी तरह से नगर निगम की नल जल योजना पर ही निर्भर हैं.

-कार्रवाई न होने पर करेंगे आंदोलन

क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम आयुक्त और प्रशासन से मांग की है कि जोन 16 के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और तुरंत नई पाइपलाइन बिछाने या लीकेज सुधारने का काम शुरू किया जाए. रहवासियों ने साफ किया है कि यदि जल्द दूषित पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे सड$क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी.

इनका कहना है

मुझे रहवासियों जानकारी मिली है. मैं जल्द सीवेज और जलप्रदाय की लाइन को ठीक कराती हूं.

उर्मिला मौर्या, पार्षद वार्ड 68

Next Post

जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, ओपीडी से गायब मिले 5 डॉक्टर, कारण बताओ नोटिस 

Wed Sep 9 , 2026
छतरपुर। कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और सुबह की ओपीडी में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण […]

You May Like