क्लॉथ मार्केट चुनाव में 21 प्रतिनिधि विजयी, अब अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनें जाएंगे 

इंदौर। शहर के ऐतिहासिक क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के चुनाव नतीजे बुधवार रात घोषित हुए। क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे जिसमें से 21 प्रतिनिधी विजयी हुए। चुनाव में कुल 805 सदस्यों ने वोट किया था।। गुरुवार को यह 21 प्रतिनिधि एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे मुख्य पदाधिकारियों व विभिन्न ट्रस्टियों का चुनाव करेंगे।

 

रजनीश को सबसे अधिक 463 वोट, अरुण को सबसे कम

 

रजनीश चौरडिया को 463 वोट मिले, गिरीश काबरा, मनोज नीमा सत्यनारायण शारदा, विनीत कोचर, कैलाश मूंगड़,निर्मल सेठी, शिव जगवानी, नंदकिशोर नीमा, विजय तिवारी, मुकेश टोंग्या, ज्ञानचंद संचेती, राजेश नहाटा, चंद्रप्रकाश गंगवाल, नरेंद्र नीमा, नन्दलाल राजानी, वैभव बाहेती, कैलाश सोमानी, पंकज ऐरन, तुषार सोमानी भी चुने गए। सबसे कम 299 वोट अरुण बकलीवाल को मिले।

Next Post

भाविप वीरांगना ने हीमोग्लोबिन एवं एनीमिया जांच शिविर लगाया

Wed Jul 8 , 2026
ग्वालियर। भारत विकास परिषद में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वीरांगना शाखा द्वारा एनीमिया मुक्त भारत अभियान में जिला चिकित्सा अस्पताल मुरार ग्वालियर में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हीमोग्लोबिन और एनीमिया के लिए रक्त जांच का वृहद कार्यक्रम हुआ जिसमें 100 से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया। इस […]

You May Like