क्रिकेटर क्रांति गौड़ महिला टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड रवाना, घुवारा में उत्साह का माहौल

घुवारा/छतरपुर। बुंदेलखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली घुवारा की विश्व चैंपियन महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ आगामी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए इंग्लैंड रवाना हो गई हैं। उनके रवाना होने से पहले गृह नगर घुवारा में उत्साह और गौरव का माहौल देखा गया।

बीती शाम क्रांति गौड़ के निवास पर परिवार, रिश्तेदारों और स्वजनों ने उन्हें पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर और शुभ आशीष देकर भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर शुभचिंतकों ने उन्हें विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। परिजनों ने विश्वास जताया कि वह उत्कृष्ट खेल के दम पर भारतीय टीम को एक बार फिर विश्व विजेता बनाएंगी और दोबारा चमचमाती ट्रॉफी के साथ देश लौटेंगी।

 

 

Next Post

डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की नई संरचना पूरी

Sat May 23 , 2026
इंदौर: द डेली कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की नई संरचना अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है. हाल ही में संपन्न चुनाव प्रक्रिया और राज्य शासन द्वारा दो प्रतिनिधियों की नियुक्ति के साथ 10 सदस्यीय नए बोर्ड का गठन पूर्ण हो चुका है. इसे संस्थान के प्रशासनिक इतिहास में […]

You May Like

Play sound