चावल, चीनी, दालें मजबूत; गेहूं नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। वहीं, गेहूं के दाम में गिरावट देखी गयी। दालों और चीनी की कीमत बढ़ गयी जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 81 रुपये बढ़कर 3,846 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं का भाव 32 रुपये घटकर 2,847 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। आटा भी 38 रुपये सस्ता हुआ। दाल-दलहनों में तेजी रही। चना दाल औसतन 141 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। तुअर दाल की कीमत 120 रुपये और मसूर दाल की 116 रुपये बढ़ गयी। मूंग दाल 59 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। उड़द दाल की कीमत लगभग स्थिर रही।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा आठ रिंगिट टूटकर 4,084 रिंगिट प्रति क्विंटल पर रहा। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.40 प्रतिशत की गिरावट में 59.54 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल की औसत कीमत 148 रुपये और सोया तेल की 115 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। सूरजमुखी तेल में 25 रुपये और सरसों तेल में 17 रुपये की गिरावट रही। मूंगफली तेल 38 रुपये और वनस्पति 29 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 82 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी 15 रुपये महंगी हुई।

Next Post

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी

Mon Feb 23 , 2026
मुंबई, 23 फरवरी (वार्ता) अमेरिका में आयात शुल्क में कमी से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 479.95 अंक (0.58 अंक) की बढ़त में 83,294.66 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 141.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत ऊपर 25,713 […]

You May Like