गैस की अनुपलब्धता- बिजली की दरों में वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन

जबलपुर :मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जबलपुर अध्यक्ष संजय यादव के मार्गदर्शन में मंगलवार को तहसील कटंगी में मोदी सरकार ओर प्रदेश की मोहन यादव सरकार की विफल नीतियों को लेकर ,प्रदेश व जिले में गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता एवं बिजली दरों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि और डीजल, पेट्रोल की कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटंगी एवं नगर कांग्रेस कमेटी कटंगी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा सौंपा गया।

इस दौरान कटंगी ब्लॉक अध्यक्ष नेकनारायण सिंह , नगर अध्यक्ष पं सुरेन्द्र शुक्ला ,पूर्व नगर अध्यक्ष बल्ला महाराज , राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि महेंद्र नेमा , मंडलम अध्यक्ष मनीष चौरसिया , जिला उपाध्यक्ष जयंत जैन, कटंगी मीडिया प्रभारी रिक्कू सिघंई , जगदीश सोनी ,शंभू सोनी ,दिनेश जैनकार्डिनेटर नासिर खान , अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष डॉ जहीर अहमद, युका विधानसभा अध्यक्ष ललित सोनी , बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एवं मंडलम अध्यक्ष यासिर हनीफ खान, वार्ड नंबर 12 के अध्यक्ष शहीद जमादार ,जिला महासचिव फिरोज खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष शकील खान ,वरिष्ठ नेता हाजी अब्दुल समद खान, पूर्व पार्षद साहिद मसूरी, डॉ इसरार खान,तस्लीम ख़ान,अयाज खान सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

संगठनात्मक तौर पर हिन्दुओं को होना होगा मजबूत

Wed Apr 1 , 2026
बुधनी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा के आगमन पर स्वागत किया गया. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पमालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया. डॉ. तोगडिय़ा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर उनसे संवाद किया और संगठन की आगामी रणनीतियों पर […]

You May Like