तालाब में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जबलपुर: संस्कारधानी के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित सूपाताल तालाब में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने पानी में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान बीटी तिराहा निवासी 32 वर्षीय अमर सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों के बयानों ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक, अमर सिंह रविवार रात को अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था। आरोप है कि दोस्तों ने किसी बात पर पहले अमर के साथ जमकर मारपीट की और फिर साक्ष्य छिपाने या उसे मारने की नीयत से तालाब में फेंक दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। गढ़ा थाना पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

बेंगलुरु के ट्रैफिक पर इंफोसिस के को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन ने जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शहर की बदहाल स्थिति पर छिड़ी बहस

Mon Jul 6 , 2026
बेंगलुरु,  इंफोसिस के को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन ने बेंगलुरु के ट्रैफिक की दयनीय स्थिति पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें महज 31 किलोमीटर की दूरी तय करने में ढाई घंटे का लंबा समय लगा। उन्होंने इस समस्या के पीछे भारी भीड़, सड़कों की […]

You May Like