संगठनात्मक तौर पर हिन्दुओं को होना होगा मजबूत

बुधनी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा के आगमन पर स्वागत किया गया. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पमालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया.

डॉ. तोगडिय़ा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर उनसे संवाद किया और संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की. उन्होंने हिंदू समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया. रात्रि विश्राम सांसद प्रतिनिधि अर्जुन मालवीय के निवास पर किया।

प्रवास के दूसरे दिन उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय नेताओं से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान अर्जुन मालवीय द्वारा शाल-श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया गया. मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत गांव, शहर एवं मोहल्लों में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ करने का आह्वान किया गया है. वर्तमान में यह अभियान हजारों स्थानों पर संचालित हो रहा है, जिसे लाखों तक पहुंचाने का लक्ष्य है. अभियान के दूसरे चरण में 50 से 100 परिवारों को जोड़कर गांव, शहर एवं कस्बों में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत किया जाएगा.उन्होंने सभी हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया.

हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष सतीश गुप्ता, भाजपा नेता राजेश पाल, सतेन्द्र शर्मा, विशाल खत्री,पंकज जाट, सूरज सिंह सेंगर सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसके पश्चात वह नर्मदापुरम के लिए रवाना हो गए.

 

Next Post

​राजस्व वसूली में लाएं तेजी, गर्मी में न हो पानी की किल्लत: कलेक्टर बालागुरू के.

Wed Apr 1 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान कलेक्टरने मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय-समय पर बकाया राशि की सूचना […]

You May Like