जबलपुर। शहर में मुखबिरी के शक और अवैध वसूली को लेकर चाकूबाजी की दो वारदातें हुईं जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक माढ़ोताल में 200 रुपये न देने पर सागर, शिवा और बाबूबली कोल ने मारपीट कर पुन्नू कोल (45) के सीने में चाकू मार दिया। घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। तिलवारा थाना अंतर्गत संग्राम सागर गार्डन के पास पुलिस मुखबिरी के शक और शराब के पैसों को लेकर साहिल बर्मन ने होटल संचालक अनिकेत नेमा (19) के कंधे और जांघ में चाकू मार दिया।
5000 न देने पर दुकान में आग लगाने की धमकी-
घमापुर थाना अंतर्गत चुंगी चौकी स्थित पटाखा दुकानों पर कार क्रमांक 20 सी एच 3207 से पहुंचे अक्षय कुचबंधिया, तुषार कुचबंधिया और रोहन ने 5 हजार रुपये मांगे। मना करने पर दुकान में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
Next Post
122 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sat Nov 21 , 2026
इंदौर: छत्रीपुरा पुलिस ने एमओजी लाइन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 122 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी चरस लेकर सप्लाई के लिए ग्राहक की तलाश में खड़ा था. पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 1 लाख 20 हजार रुपए कीमत की चरस बरामद की […]

You May Like
-
1 year ago
किसान से मारपीट व FIR से आक्रोश