ईरान के साथ प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रुप से बातचीत कर रहे हैं – ट्रंप

वॉशिंगटन, 30 मार्च (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हम ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से बातचीत कर रहे है।

उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का ज़िक्र करते हुए पत्रकारों से कहा, “हम उनके साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से बातचीत कर रहे हैं।”

श्री ट्रंप ने आगे कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्ष बहुत ज़रूरी मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि ईरान अमेरिका के शांति समझौते की ज़्यादातर शर्तो सहमत हो गया है, लेकिन हम इससे ज़्यादा चाहते है।

गौरतलब है कि गत 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान पर हमला करना शुरू कर दिया। ईरान इज़रायली इलाके के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर भी जवाबी हमले कर रहा है।

 

Next Post

‘ग्लोबल गरबा’ पर ट्विंकल खन्ना का कटाक्ष, अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर किया मजाकिया वार, पोस्ट हुआ वायरल

Mon Mar 30 , 2026
ट्विंकल खन्ना ने इंटरनेशनल पॉलिटिक्स पर मजाकिया पोस्ट किया। डोनाल्ड ट्रंप और कूटनीति पर तंज कसते हुए ‘ग्लोबल गरबा’ की दिलचस्प तुलना की। बॉलीवुड अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना एक बार फिर अपने चुटीले अंदाज को लेकर चर्चा में आ गई हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी ट्विंकल […]

You May Like