बुजुर्ग पेंशनधारी के खाते से 3 लाख रूपए गायब

भोपाल। बैंक में जमा रूपए भी अब लोगों के सुरक्षित नहीं हैं. एक बुजुर्ग के पेंशन के रूप में आने वाले रूपए बैंक खाते में जमा थे. उनके खाते से करीब 3 लाख रूपए निकले गए. बैंक से हुई लेनदेन का मैसेज जब उनके फोन पर आया, तब घटना का खुलासा हुआ. बुजुर्ग बैंक में लेने-देन के लिए खुद ही पहुंचते हैं. उन्होंने बैंक से एटीएम कार्ड भी कभी इश्यू नहीं कराया और न ही फोन पर कभी कोई आनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए कोई प्रयास किया. बुजुर्ग के साथ हुए इस अनोखे तरीके से ठगी का मामला सामने आने के बाद शाहजहांनबाद थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक अशोक कॉलोनी निवासी साद उल्ला खान के बैंक खाते हुए रूपए निकाले जाने का आरोप है. पीड़ित वल्लभ भवन से रिटायर्ड कर्मचारी हैं. बुजुर्ग का आरोप है कि घर के पास में संचालित एक बैंक शाखा में उनकी पेंशन खाते में आती है. साद ने कभी आनलाइन ट्रांजेक्शन या एटीएम का इस्तेमाल भी नहीं किया. इसके बावजूद भी उनके खाते में जमा करीब 3.17 लाख रुपए किसी ने निकाल लिए. बुजुर्ग के संबंधित फोन नंबर पर आए मैसेज डिटेल्स से घटना का खुलासा हुआ. बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. शाहजहांनबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है.

Next Post

निशातपुरा में पुलिस कमिश्नर का जनसंवाद: देर रात तक चाय दुकानें खोलने और नशेड़ियों पर लगेगा अंकुश

Wed Mar 11 , 2026
भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने थाना निशातपुरा क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर में नागरिकों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं. इस मौके पर उन्होंने साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों के पालन व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में जनसहयोग से अपील की. नागरिकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के […]

You May Like