नायब तहसीलदार व निलंबित बाबू 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े

इंदौर: लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को तहसील खुड़ैल में बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार और निलंबित बाबू को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया. दोनों पर एक विधवा महिला की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है.लोकायुक्त पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्रेटर ब्रजेश्वरी निवासी एडवोकेट कृष्ण कुमार डांगी ने शिकायत की थी कि उनकी बुआ भगवंतिबाई, निवासी ग्राम खराडिया की भूमि का नामांतरण कराने के लिए तहसील खुड़ैल के नायब तहसीलदार दयाराम निगम और निलंबित सहायक ग्रेड-3 नरेंद्र नरवरिया द्वारा 50 हजार रुपए की मांग की जा रही है.

शिकायत के सत्यापन के बाद आरोप सही पाए गए थे, जिसके बाद आवेदक को रिश्वत राशि लेकर तहसील खुड़ैल कार्यालय बुलाया था. योजना के अनुसार, ट्रैप दल ने घेराबंदी की. इस दौरान निलंबित बाबू नरेंद्र नरवरिया ने आवेदक से रिश्वत की राशि ली और उसे अपनी टेबल की दराज में रखवा लिया. इसी वक्त आसपास तैनात लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया. लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दयाराम निगम और नरेंद्र नरवरिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

इजरायल की धमकी से घबराई मेलोनी

Wed Oct 1 , 2025
इटली और स्पेन ने बीते हफ्ते फ्लोटिला की सुरक्षा के लिए अपने नौसैनिक जहाज तैनात किए थे। यह कदम उस समय उठाया गया जब ग्रीस के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में… गाजा की नाकाबंदी तोड़ने के लिए दुनिया भर के सामाजिक कार्यकर्ताओं का काफिला ‘सुमुद फ्लोटिला’ अब गाजा की सीमा से […]

You May Like