ट्रेफिक पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के चलते दो पहिया वाहनों के हेवी सायलेंसर खुलवाए

झाबुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपालसिंह महोबिया के मार्गदर्शन में ट्रेफिक पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित करने के सत्त प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में ट्रेफिक पुलिस द्वारा वाहनों की सघनता से जांच भी की जा रहीं है। त्रुटि पाए जाने पर वाहन जप्ती के साथ चालान बनाए जा रहे है।

ट्रेफिक पुलिस द्वारा 23 अक्टूबर, गुरूवार को दो पहिया वाहनों पर हेवी सायलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैंलाने वाहनों एवं इनसे आमजन को होने वाली परेशानियों को देखते हुए ऐसे भारी वाहनों को रोका गया और उनके सायलेंसर खोलकर जप्त किए गए। यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई ट्रेफिक प्रभारी कमल मिंदल के नेतृत्व में शहर के डीआरपी लाईन तिराहे एवं बस स्टैंड चौराहा पर की। जिसमें ऐसे दो पहिया वाहनों को रोककर ध्वनि प्रदूषण के चलते उनके सायलेंसर खोलकर जप्ती में लिए गए। साथ ही हिदायत दी गई कि दो पहिया वाहनों में सामान्य सायलेंसर ही लगाए जाएं। इस प्रकार ट्रेफिक पुलिस ने कुल 11 वाहनों के सायलेंसर खुलवाएं एवं 3 वाहन चालकों को हिदायत देने के बावजूद नहीं मानने पर उनके चालान भी बनाए गए। इस कार्रवाई में विशेष सहयोग यातायात पुलिस के एएसआई रामलाल सिंगार, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र बघेल, आरक्षक राकेश डावर, बाबूसिंह चौहान आदि का रहा। ट्रेफिक प्रभारी कमल मिंदल ने बताया कि हेवी सायलेंसर लगाकर दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ आगामी दिनों में भी अभियान जारी रहेगा।

Next Post

अलीराजपुर पुलिस ने अवैध शराब व वाहन जब्त किया

Thu Oct 23 , 2025
अलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बखतगढ़ और उदयगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 11 लाख 60 हजार की अवैध शराब और एक बोलेरो वाहन जब्त किया है। थाना बखतगढ़ पुलिस ने दीपक भील के […]

You May Like

मनोरंजन