
अलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बखतगढ़ और उदयगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 11 लाख 60 हजार की अवैध शराब और एक बोलेरो वाहन जब्त किया है।
थाना बखतगढ़ पुलिस ने दीपक भील के निर्माणाधीन मकान से 98 पेटी माउंट कंपनी बीयर (1176 लीटर) बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना उदयगढ़ पुलिस ने अखोली फाटा पर बोलेरो पिकअप वाहन से 160 पेटी बीयर (1920 लीटर) और वाहन सहित दो आरोपियों को पकड़ा। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
