रीवा: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रीवा द्वारा संचालित जिला निशक्त पुनर्वास केंद्र द्वारा न्यायप्रिय शासिका अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि में सात दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरित किए गए. रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी तथा सचिव राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण किया. कार्यक्रम में मनीष यादव निवासी पोखरा गुढ़ को कृत्रिम पैर तथा राहुल बहेलिया ग्राम टीकर को बाएं पैर में पीटीवी ब्रेस एवं दाहिने पैर में केएफओ लगाया गया.
राजबहोर निवासी बैजनाथ भोलगढ़ को कृत्रिम पैर एवं एल्बो क्रश तथा रघुवंशी सोनी निवासी विवेकानंद नगर को बोथ लेवल एएफओ दिया गया. रमेश कुमार सोनी मालियान टोला रीवा तथा रमेश शर्मा खजुहा कला को कृत्रिम पैर एवं गणेश साकेत को एएफओ विथ फिलर लगाया गया. कृत्रिम उपकरणों से दिव्यांगों को चलने और मूवमेंट में आसानी हुई. सहायक उपकरण प्राप्त होते ही दिव्यांगजनों के चेहरे में मुस्कान देखते बन रही थी. दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों ने टीम रेडक्रास की सराहना करते हुए धन्यवाद आभार ज्ञापित किया. वितरण कार्यक्रम में एके खान, गौरव गुप्ता, गौरव सिंह, पीयूष मिश्रा, संजय शुक्ला सहित दिव्यांग जनों के परिजन उपस्थित रहे.
