कूनो पार्क में चीता मुँखी ने दिया पांच शावकों को जन्म, मिल्खा सिंह को सीएम ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल:मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की चीता मुँखी ने पांच शावकों को जन्म दिया है, जो भारतीय चीता पुनर्वास के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर इसकी जानकारी साझा की और बताया कि मुँखी और उसके शावक स्वस्थ हैं। यह भारत में चीता पुनर्वास की दिशा में एक अप्रतिम सफलता है, जो पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

वहीं, सीएम ने आज फ्लाइंग सिख पद्मश्री सरदार मिल्खा सिंह की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, सरदार मिल्खा सिंह की जयंती पर सादर नमन। उनकी प्रेरणा हमें हमेशा देश के प्रति समर्पण और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करती रहेगी।

Next Post

ग्वालियर में 17 विदेशी कछुए बरामद

Thu Nov 20 , 2025
ग्वालियर: शहर में 17 विदेशी कछुए बरामद हुए हैं। विदेशी मार्केट में इन कछुओं की करोड़ों में कीमत है।दुर्लभ इंडियन फ्लैप शेल प्रजाति के ये कछुए बरामद किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान ये कछुए पकड़े हैं। चेकिंग देख कछुए का थैला छोड़ दो बाइक सवार भाग […]

You May Like