बरगी डैम हादसे पर सिवनी में विरोध, पर्यटन मंत्री के इस्तीफे की मांग

सिवनी। जबलपुर के बरगी डैम में हुए हादसे के विरोध में जिला युवक कांग्रेस ने सिवनी में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य मोंटू भूरा के नेतृत्व में कचहरी चौक पर पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का पुतला दहन कर उनके नैतिक इस्तीफे की मांग उठाई गई।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हादसे को लेकर आक्रोश जताया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला एवं नगर पदाधिकारी, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने हादसे की जिम्मेदारी तय करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की।

Next Post

नेहरू पार्क के पास से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed May 6 , 2026
इंदौर। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुकोगंज थाना पुलिस ने नेहरू पार्क के सामने स्थित शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर एक शातिर नशा तस्कर को दबोचा है, जिसके कब्जे से लाखों रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की गई है। तुकोगंज […]

You May Like