ग्वालियर: आज 18 मई को ग्वालियर चम्बल अंचल में भीषण गर्मी और लपट का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का पारा 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। उधर भीषण गर्मी के चलते अस्पतालों में लपट, दस्त, बुखार और गर्मी जन्य बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। ग्वालियर अंचल के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज आज काफी अलग रहने वाला है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताजा प्रेस रिलीज में यह बताया गया है। मध्य भारत जिसमें ग्वालियर अंचल भी शामिल है भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा।कई हिस्सों में लू चल सकती है। कई इलाकों में गर्मी और ज्यादा खतरनाक रूप ले सकती है। आने वाले दिनों में गंभीर हीटवेव की स्थिति बनने की चेतावनी दी गई है। तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, अधिक पानी पीने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।
