राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

आष्टा। सुभाष मैदान पर उज्जीवन स्मॉल फायनेंस बैंक के तत्वावधान में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट उज्जीवन कप का शानदार आगाज हुआ. खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने किया. उद्घाटन मैच कन्नौद और बड़ोदिया की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया. नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मेवाड़ा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि वे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी सिखाते हैं. इस मौके पर टूर्नामेंट अध्यक्ष विशाल डोडी, अतीक बारी, द्वारका सोनी, पार्षद डॉ. सलीम खान, अरशद अली, सुशील कुशवाह, उमेर लाला, महेश प्रजापति, डॉ. हसीब खान, परमानंद प्रजापति, मोनू धनगर आदि मौजूद थे.संचालन कुशलपाल लाला ने किया.

Next Post

बेसबॉल में डीडी कॉन्वेंट के खिलाडिय़ों ने लहराया परचम

Tue Sep 1 , 2026
बुधनी। भोपाल में आयोजित 70वीं संभाग स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में डीडी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूलके खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया. अंडर17 एवं अंडर19 बालक-बालिका वर्ग में हुए मुकाबलों में डीडी कॉन्वेंट के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया जिससे उनका चयन आगामी राज्य […]

You May Like