
सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ी झिरिया बंधा निवासी एक युवक आज शनिवार को घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूल आत्महत्या कर लिया है। आत्महत्या किस कारण से किया, स्थिति स्पष्ट नही है, लेकिन गांव में उक्त घटना को लेकर तनाव की स्थिति बन गई, जहां भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। जानकारी के अनुसार ग्राम बाड़ी झिरिया बंधा निवासी अनूप सिंह पिता बबन सिंह गोड़ उम्र 31 वर्ष ने आज शनिवार की दोपहर के समय घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूल गया।
