तामिया सावन महोत्सव हजारों पर्यटकों ने लिया झूलों का आनंद

छिंदवाड़ा. तामिया सावन महोत्सव के दूसरे दिन सुहावने मौसम में सावन के झूलों ने पर्यटकों को सबसे अधिक लुभाया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आयोजित सावन महोत्सव में शनिवार को पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सहभागिता की और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि होम स्टे छिंदवाड़ा की पहचान बन रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण-आदिवासी परिवारों को स्वरोजगार से जोडऩे और उनके द्वारा लगाए गए स्टॉल की खूब प्रशंसा की। लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सतेंद्र भूषण सिंह ने भी होम स्टे संचालकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में चिमटीपुर से आए नृत्य दल ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम में जुन्नारदेव एसडीएम सुश्री राजनंदिनी ठाकुर, गणमान्य नागरिक वीरेंद्र राय, डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत, पर्यटक प्रबंधक गिरीश लालवानी, तामिया तहसीलदार संजय मशराम सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

नृत्य दल के साथ झूम उठीं पूर्व राज्यपाल

तामिया सावन महोत्सव में शामिल होने आईं पूर्व राज्यपाल सुश्री उइके ने युवा पीढ़ी को आदिवासी संस्कृति से जुडऩे का आह्वान किया और स्वयं मंच पर पहुंचीं तथा नृत्य दल के साथ जबरदस्त तरीके से झूमते हुए नृत्य किया। पूर्व राज्यपाल सुश्री उइके ने नृत्य के लिए विशेष तौर पर परंपरागत आदिवासी जेवर पहने और इसकी विशेषता गिनाई।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

तामिया सावन महोत्सव में हुई फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार शाम समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इसी दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। रविवार को सावन के झूले सुबह 8 बजे ही पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। साथ ही सेल्फी पॉइंट भी सुबह से खुला रहेगा।

Next Post

सिक्योरिटी गार्ड को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पीटा  

Sat Aug 22 , 2026
सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र में स्थापित होने जा रही एक कोल कंपनी के अधीन कार्यरत सुरक्षा गार्ड को धान के खेत से पकड़ कर ग्रामीणों में आधी रात को जमकर पिटाई की है। सुरक्षा की दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं बताया जा रहा है कि गार्ड […]

You May Like